{"_id":"6aee9627d2eed9faa706250c","slug":"moving-car-catches-fire-near-petrol-pump-in-sikandra-driver-jumps-out-to-save-his-life-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार बनी आग का गोला: देखते ही देखते लपटों में घिरी पूरी गाड़ी, चालक ने कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार बनी आग का गोला: देखते ही देखते लपटों में घिरी पूरी गाड़ी, चालक ने कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी
Sat, 07 Nov 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 07 Nov 2026 08:38 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि आग ने देखते ही देखते पूरी कार को चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
लग्जरी कार बनी आग का गोला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह घटना दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर कार धू-धू कर जलने लगी। आग की विकराल लपटों को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर कार धू-धू कर जलने लगी। आग की विकराल लपटों को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन