{"_id":"5b63e5b64f1c1b764d8b62b4","slug":"moving-ambulance-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, ऐसे बची मरीज-तीमारदार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, ऐसे बची मरीज-तीमारदार की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में वाटर वर्क्स के पास सर्विस रोड पर गुरुवार को एक एंबुलेंस में आग लग गई। एंबुलेंस में सवार मरीज और तीमारदार ने कूदकर खुद को बचाया। घटना दोपहर एक बजे की है।
एंबुलेंस वाटर वर्क्स से लंगड़े की चौकी की तरफ आ रही थी। तभी शार्ट सर्किट से अगले हिस्से में आग लग गई। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग फैलने लगी।
यह देखकर चालक ने सर्विस रोड पर एंबुलेंस को रोक दिया। इसके बाद भाग गया। बाद में मरीज और तीमारदार भी कूदकर भागे। कुछ ही देर में आग ने पूरी एंबुलेंस को चपेट में ले लिया।
एंबुलेंस से लपटें निकलता देख रास्ते से निकल रहे लोग भी सहम गए। सूचना पर एक घंटे बाद दमकल पहुंची। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।