{"_id":"e55c140c28d6d46ca6aa5b7b85ad6004","slug":"moved-toward-the-direction-of-honor-killings-probe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग की ओर मुड़ी जांच की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग की ओर मुड़ी जांच की दिशा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनामई कांड में पुलिस की जांच की दिशा अब ऑनर किलिंग की ओर मुड़ गई है। इसके साथ ही मालती के घरवालों पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। पुलिस ने हिरासत में लिए मालती के दो रिश्तेदारों से लंबी पूछताछ की। उधर, पुलिस ने सोनू के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर भी पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें, एत्मादपुर के गांव लखनामई में नौ फरवरी की शाम को गांव की मालती और संवाई के सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने तीन दिन बाद सोनू के पिता की तहरीर को मुकदमे में शामिल करके आनर किलिंग के आरोपों की जांच शुरू कर दी। एत्मादपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को मालती के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया था। उनसे अभी पूछताछ जारी है। उन्होंने स्वीकार किया कि मालती और सोनू के प्रेम संबंधों की जानकारी घरवालों को पहले से थी। मालती ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन मालती के पिता उम्मेद सिंह इस रिश्ते के खिलाफ थे। उसकी मां और भाई सोनू से शादी के खिलाफ नहीं थे। लेकिन पिता ने मालती का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। तब से मालती परेशान थी। पुलिस ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में प्रेमी युगल की हत्या के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस ने मृतक सोनू के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगालना शुरू कर दिया है। इसमें सोनू ने शाम 7:39 बजे मालती से आखिरी बार बातचीत की है। इससे साफ है कि इसके बाद ही दोनों की हत्या की गई। वहीं सोनू के परिवारीजनों के मुताबिक, वह घर से छह बजे निकला था। माना जा रहा है कि इस बीच खेत में मालती औैर सोनू के बीच बातचीत हुई होगी। कॉल डिटेल से अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
मालती के घरवाले ‘फरार’
लखनामई में प्रेमी युगल की मौत के बाद लोग खामोश हैं, लेकिन घटना के दूसरे दिन से मालती के पिता और भाई गांव से गायब हैं। शनिवार को एत्मादपुर पुलिस ने मालती के घर पहुंचकर उसके पिता उम्मेद सिंह और उसके तीनों भाइयों के बारे में पूछताछ की, मगर वे घर पर नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि वह फरार हो गए हैं। सवाल उठता है कि जब घटना से उनका कोई संबंध नहीं है तो वे भूमिगत क्यों हो गए हैं।
... तो आज गूंजती शहनाई
लखनामई में शनिवार को मालती के घर शहनाई की गूंज की जगह मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। घरवाले आशंकित नजरों से हर आने जाने वाले को देख रहे थे। 14 फरवरी को मक्खनपुर (फीरोजाबाद) से मालती की बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। कार्ड बंट गए थे। दहेज का सामान भी आ गया था। मालती के पिता और तीनों भाई शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन नौ फरवरी की शाम को मालती और उसके प्रेमी सोनू की गोली से हुई मौत के बाद जो नजदीकी रिश्तेदार आ चुके थे वह मालती की मौत के कारण घर में रुके हुए हैं। घटना के बाद मालती के पिता और भाइयों ने घर भी छोड़ दिया है। घर में अब महिलाएं और बच्चे ही हैं।