फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mourning after the death of aunt and nephew in 24 hours

Agra News: 24 घंटे में चाची और भतीजे की मौत के बाद मातम

Fri, 08 Nov 2024 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Mourning after the death of aunt and nephew in 24 hours
कुरावली में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोग।
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाला औंछा क्षेत्र के गांव कुम्हरौआ निवासी प्रेमचंद्र चाची की मृत्यु के बाद घर लौट रहे थे। खोखे पर चाय पीने के दौरान मौत उन्हें खींच ले गई। 24 घंटे में परिवार में चाची और भतीजे की मौत के बाद घर से चीख पुकार सुनाई दे रही है। घर में दो मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कार की चपेट में आकर पूर्व राशन डीलर कश्मीर सिंह और औंछा क्षेत्र के गांव कुम्हरौआ निवासी प्रेमचंद्र उर्फ सोनू की मौत हो गई। प्रेमचंद्र नोएडा में सैमसंग कंपनी में नौकरी कर रहा था। बृहस्पतिवार की उनकी चाची की मृत्यु हो गई थी। खबर मिलने के बाद वह घर लौट रहा था। किसी कारण से आने में देर हो गई थी। शुक्रवार की सुबह तड़के जब वह घिरोर मार्ग पर बस से उतरा तो वहां गांव जाने के लिए कोई वाहन नजर नहीं आया तो वह खोखे पर रुक कर चाय पीने लगा था। उसे क्या पता था कि ये उसका आखिरी सफर है। कार हादसे में प्रेमचंद्र की जान चली गई। जैसे ही खबर परिजन को मिली तो चीख पुकार मच गई। परिवार में महज 24 घंटे के अंदर चाची और भतीजे की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



अतिक्रमण के कारण आए दिन होते हैं हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि घिरोर मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर खोखे बिल्कुल सड़क के किनारे लगे हुए हैं। वहां आने वाले ग्राहक को चाय आदि सामान दिया जाता है और खोखा संचालक सड़क पर कुर्सी डाल देते हैं। अतिक्रमण का आलम ये है आए दिन वहां हादसे होते हैं। घिरोर मार्ग पर अतिक्रमण ने ही शुक्रवार को दो लाेगों की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed