फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mountaineering was undertaken at an altitude of 21,400 feet in Sikkim.

Agra News: सिक्किम में 21,400 फीट की ऊंचाई पर किया पर्वतारोहण

Mon, 15 Dec 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mountaineering was undertaken at an altitude of 21,400 feet in Sikkim.
प्रतीक खंडेलवाल
आगरा। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के अंडर ऑफिसर प्रतीक खंडेलवाल ने सिक्किम के चिमचे स्थित इंडियन हिमालयन क्लाइम्बिंग एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 28 दिवसीय ऑल इंडिया एडवांस माउंटेनियरिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन किया। 5 नवंबर से 2 दिसंबर तक चले इस कैंप में देशभर के 17 एनसीसी निदेशालय के 21 सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें प्रतीक ने ट्रेकिंग, वॉल क्लाइम्बिंग, सर्च‑एंड‑रेस्क्यू और रॉक क्लाइम्बिंग में उत्कृष्ट दक्षता दिखाई। उन्हें माउंट लाकोखांगस्टे और माउंट काकोखांगस्टे की शिखर परेड के लिए चयनित किया गया, जहां उन्होंने 21,400 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि पर एनसीसी आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एनएस चारग, आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, 1 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अंकुर सुहाग, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल दीपक जुयाल और कंपनी कमांडर अमित अग्रवाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed