फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mountaineer Mrigesh Kulshrestha preparations to reach summit of 21 thousand meter high Ladakh peak

Agra: पर्वत के मस्तक पर फिर तिरंगा लहराने को बेताब पर्वतारोही मृगेश,  मार्च 2023 में शुरू करेंगे यात्रा

Fri, 15 Jul 2022 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 09:33 AM IST
सार

इंडियन माउंटनेरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) से मान्यता प्राप्त पर्वतारोही मृगेश ने बताया कि शौक हमेशा जिंदा रहे, इसलिए मार्च 2023 में एक बार फिर बर्फीली चट्टानों का सीना चीरकर चोटी पर पहुंचने की तैयारी कर रहा हूं।

 

विज्ञापन
Mountaineer Mrigesh Kulshrestha preparations to reach summit of 21 thousand meter high Ladakh peak
पर्वतारोही मृगेश कुलश्रेष्ठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी के पर्वतारोही मृगेश कुलश्रेष्ठ एक बार फिर पर्वत के मस्तक पर तिरंगा लहराने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने मार्च 2023 में 21 हजार मीटर ऊंची लद्दाख चोटी के शिखर पर पहुंचने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इंडियन माउंटनेरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) से मान्यता प्राप्त पर्वतारोही मृगेश ने बताया कि शौक हमेशा जिंदा रहे, इसलिए मार्च 2023 में एक बार फिर बर्फीली चट्टानों का सीना चीरकर चोटी पर पहुंचने की तैयारी कर रहा हूं। इसके लिए एक साल की मजबूत तैयारी जरूरी है। इसलिए अभ्यास शुरू कर दिया है। 1998 में आगरा के पहले पर्वतारोहण अभियान में हनुमान टिब्बा के तीन सदस्यीय दल में मृगेश भी शामिल रहे थे। 

विज्ञापन

मृगेश की उपलब्धियां: 

एवलॉन्च पीक अभियान के तहत 21 हजार मीटर की कालिंदी चोटी पर पहुंचे। 
. 21 हजार मीटर की लद्दाख चोटी पर फहराया तिरंगा। 
. 22 हजार मीटर की सतोपंत चोटी पर पा चुके हैं सफलता।  
भारत में हिमालय में किसी भी ऊंचाई की चोटी को लीड करने के लाइसेंस धारक। 
 

स्कूलों में लगा रहे शिविर

पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए मृगेश स्कूलों में शिविर करके 500 बच्चों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। वर्तमान में मुंबई में रेलवे में कार्यरत मृगेश के भाई मुनेश कुलश्रेष्ठ भी बच्चों को आगरा आकर प्रशिक्षण देने में साथ देते हैं। मुनेश भी पर्वतारोही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में माउंटनेरिंग के इंस्टीट्यूट 

नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटनेरिंग (एनआईएम)
हिमालय माउंटनेरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed