{"_id":"6a6110afd6612afebb0bcf14","slug":"motorboats-did-not-run-at-pinahat-ghat-in-chambal-agra-news-c-421-1-pin1001-13068-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चंबल के पिनाहट घाट पर नहीं चली मोटरबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चंबल के पिनाहट घाट पर नहीं चली मोटरबोट
विज्ञापन
दूसरे दिन भी चंबल घाट पर मोटर बोट संचालन ठप, 100 किमी अतिरिक्त सफर को मजबूर यात्री
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर दूसरे दिन बुधवार को भी मोटरबोट संचालन शुरू नहीं हो सका, जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच रोजाना आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोटरबोट बंद रहने से यात्रियों को धौलपुर के रास्ते करीब 100 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के थाना महुआ क्षेत्र में मोटरबोट चालक अशोक निषाद के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार चालक बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा उपकरण (लाइफ जैकेट) के यात्रियों को चंबल नदी पार करा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान हर वर्ष पीपा पुल हटने के बाद मोटरबोट ही दोनों राज्यों के लोगों के लिए नदी पार करने का प्रमुख सहारा होती है। ऐसे में अनुमति और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी से हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल मोटरबोट संचालन शुरू कराने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
मामले में वन विभाग के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज का कहना है एनओसी के लिए प्रक्रिया जारी है। जल्द ही संचालन शुरू कराया जाएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) हरीश कुमार का कहना है 20 दिन पूर्व अनुमति के लिए आवेदन कर दिया गया था, जिसकी प्रक्रिया जारी है।