{"_id":"663f0de33fea5a56100f8230","slug":"mother-unaware-of-dreadful-intentions-of-teenager-took-her-one-year-old-son-to-terrace-then-brutally-killed-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: किशोर के खौफनाक इरादों से अंजान थी मां...एक साल के बेटे को छत पर ले गया; फिर बेरहमी से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किशोर के खौफनाक इरादों से अंजान थी मां...एक साल के बेटे को छत पर ले गया; फिर बेरहमी से मार डाला
Sat, 11 May 2024 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 11:49 AM IST
सार
मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में एक साल के मासूम की हत्या के मामले में आरोपी किशोर और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक साल के जिस मासूम की हत्या की गई, उसकी मां को यकीन भी नहीं हो रहा कि इस तरह वो उसके कलेजे के टुकड़े को मार देगा। वो छत पर बेटे को खिलाने के बहाने से ले गया था।
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो एवं मां रीना
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनपुरी शहर की कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना में आरोपी किशोर और उसकी मां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी किशोर ने बालक को पीटकर मार डाला था। आरोपी और उसकी मां पुलिस की हिरासत में हैं। मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
जनपद एटा के गांव थरौली चांदपुर निवासी ट्रक चालक रिंकू की पत्नी रीना 4 मई को शहर के कांशीराम कॉलोनी में परिचित साधना के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। 13 माह का मासूम बेटा आर्यन भी उसके साथ था। बृहस्पतिवार की सुबह साधना का नाबालिग पुत्र आर्यन को छत पर खिलाने की बात कह कर ले गया था। वहां बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद शव को अंगौछा में लपेट कर चारपाई पर लिटा गया था। जानकारी होने के बाद रीना बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया था। आर्यन की मौत लिवर फटने की वजह से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक आर्यन के दादा भागीरथ की तहरीर पर साधना और उसके नाबालिग पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। भागीरथ ने पुलिस को बताया कि पुत्र रिंकू अपनी पत्नी रीना और पुत्र आर्यन को साधना के धेवते के जन्मदिन के लिए 4 मई को कांशीराम कॉलोनी छोड़ गया था। आरोप लगाया कि साधना और उसके नाबालिग पुत्र ने आर्यन की पिटाई की। जिसके चलते मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार नाबालिग किशोर को किशोर न्याय बोर्ड और साधना को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया।
वजह की नहीं हो सकी जानकारी
एक साल के मासूम की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी साधना उसके नाबालिग पुत्र के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया। लेकिन इन सब के बीच 13 माह के मासूम की हत्या क्यों की गई। हकीकत में उसे मारने वाला नाबालिग और उसकी मां है या मासूम की हत्या के पीछे एक घिनौना मकसद छिपा हुआ है। जिसका आरोपी तो पुलिस की आंखों के सामने हैं, लेकिन उसके खिलाफ पुलिस अभी कानूनी तौर पर कुछ नहीं कर सकती। क्योंकि पुलिस के पास आरोप को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। पुलिस अगर आर्यन की हत्या की वजह की जांच करें तो सच सामने आने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।
एक साल के मासूम की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी साधना उसके नाबालिग पुत्र के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया। लेकिन इन सब के बीच 13 माह के मासूम की हत्या क्यों की गई। हकीकत में उसे मारने वाला नाबालिग और उसकी मां है या मासूम की हत्या के पीछे एक घिनौना मकसद छिपा हुआ है। जिसका आरोपी तो पुलिस की आंखों के सामने हैं, लेकिन उसके खिलाफ पुलिस अभी कानूनी तौर पर कुछ नहीं कर सकती। क्योंकि पुलिस के पास आरोप को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। पुलिस अगर आर्यन की हत्या की वजह की जांच करें तो सच सामने आने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।