फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother-son died in accident, people jam road

हाईवे पर हादसे में मां-बेटे की मौत, पौन घंटे जाम

Mon, 21 Sep 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Mon, 21 Sep 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
mother-son died in accident, people jam road
आगरा-मथुरा हाईवे पर भगवती ढाबे के सामने रविवार की दोपहर बाइक पर सवार दंपति और उनका बेटा कंटेनर की चपेट में आ गए।  मां-बेटे कंटेनर में फंसकर कई मीटर तक घिसटते चले गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे से हाईवे पर पौन घंटे तक जाम के हालत बने रहे।
विज्ञापन

सिकंदरा के गांव लौहकरेरा के रामप्रकाश जयपुर में निजी बैंक में कार्यरत हैं। उनके परिवारीजनों ने बताया कि रामप्रकाश के दो बच्चे अभि (4) और हिमांशी (7) हैं। अभि की बीमारी की जानकारी पर दो दिन पहले रामप्रकाश गांव लौटे थे। रविवार सुबह पत्नी चांदनी (25) और अभि को लेकर सिकंदरा स्थित एक हास्पिटल गए थे। वहां से दोपहर करीब सवा बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हाईवे पर भगवती ढाबा के सामने बने कट पर आगरा की ओर से ही तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया। चांदनी और अभि कंटेनर की मौत हो गई, रामप्रकाश घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम भिजवाए। बाद में कंटेनर को हटाकर यातायात सुचारु करवाया। दो मौताें से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल की आशंका पर दौड़ी फोर्स
हाईवे पर हादसे का शिकार हुए दंपति और बालक लौहकरेरा गांव के थे। गांव से दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बवाल की आशंका पर सर्किल की फोर्स को बुलाया गया। ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर गांव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed