फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother reached tehsil to seek justice for son's death innocent child's body remained in drain for 24 hours

Agra: बेटे की मौत का इंसाफ मांगने तहसील पहुंची मां, 24 घंटे तक नाले में पड़ी रही मासूम की लाश; जिम्मेदार कौन?

Sun, 08 Dec 2024 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 10:36 AM IST
सार

घर के सामने से लापता हुए छह वर्षीय बालक का नाले में 24 घंटे बाद शव मिला। इकलौते बेटे की मौत के बाद से मां का हाल बेहाल है। परिवार ने मासूम की मौत के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। 
 

विज्ञापन
Mother reached tehsil to seek justice for son's death innocent child's body remained in drain for 24 hours
अंशू की मौत पर परिजनों को ढांढ़स बंधाती बाह की विधायक पक्षालिका सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बटेश्वर में पानी निकासी के लिए खोदे गए नाले में डूबने से धर्मराज के इकलौते बेटे अंशू (6) की जान चली गई थी। शुक्रवार को 24 घंटे बाद उसका शव मिला। बेटे की मौत के इंसाफ के लिए मां अनीता देवी शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचीं। उसने परिवार की महिलाओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया। मौत के लिए ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। एसडीएम सृष्टि के नायब तहसीलदार और उप निदेशक पर्यटन को जांच और कार्रवाई के आदेश के बाद ही वह घर लौटीं।
विज्ञापन


इधर विधायक पक्षालिका सिंह मासूम के परिजन को ढांढस बंधाने पहुंची। उन्होंने तहसील प्रशासन से जमीन चिन्हित कर नाले का निर्माण और बैरिकेडिंग के बाद ही काम शुरू करने के निर्देश दिए। परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक के साथ ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, संतोष गहलोत, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, ध्रुव कुमार शर्मा, रघुवीर वर्मा प्रधान, अल्केन्द्र जादौन, शिवकुमार शर्मा भी रहे।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को दरवाजे पर खेलते समय अंशू लापता हो गया था। शुक्रवार को 24 घंटे बाद नाले में उसका शव मिला था। दो बेटी नव्या (10), नंदनी (8) के बाद जन्मे बेटा अंशू (6) की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed