फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother killed son and his wife in karauli new updates

कातिल 'ममता': शादी के बाद भी न सुधरा बेटा, बहू उससे भी ज्यादा बदचलन निकली; मां ने भाई से मरवा दी दोनों को गोली

Sat, 02 Nov 2024 05:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विकास मंगलवार दोपहर घर से पत्नी के साथ निकला था। करौली पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कार में विकास का शव ड्राइविंग सीट व उनकी पत्नी का शव पिछली सीट पर मिला था। 

विज्ञापन
mother killed son and his wife in karauli new updates
मृतक विकास और उसकी पत्नी साक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के एक ऐसे चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है जिसके बारे में जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हो रहा है। कैसे एक मां ने ही अपने बेटे और बहू की हत्या करवा दी वो भी अपने ही भाई के हाथों। मामला आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले विकास और उनकी पत्नी दीक्षा की हत्या से जुड़ा है। दोनों की राजस्थान के करौली में छोटी दिवाली के दिन हत्या कर दी गई। करौली पुलिस ने गुरुवार की शाम को मृतक दंपती के दो मोबाइल भी घटनास्थल के पास से बरामद किए। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी मामा चमन की निशानदेही पर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटे-बहू की हत्या की साजिश मां ने रची थी। मामा ने अपने चालक के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। मां अपने बहू-बेटे के चाल-चलन से परेशान थी। पुलिस ने मां, मामा, चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

दोनों को कार में मारी गई गोली 
एसपी करौली बृजेंद्र ज्योति उपाध्याय के मुताबिक, करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र में गांव भोजपुर के पास कार में 30 अक्तूबर की सुबह अछनेरा के गांव सांथा निवासी विकास सिसौदिया और उनकी पत्नी दीक्षा की कार में गोली मारकर हत्या की गई थी। 10 माह पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों करौली माता का दर्शन करने के लिए अपने मामा रामबरन (निवासी सैपऊ के गांव ईंटकी) की कार मांगकर ले गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गए
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विकास मंगलवार दोपहर घर से पत्नी के साथ निकला था। करौली पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कार में विकास का शव ड्राइविंग सीट व उनकी पत्नी का शव पिछली सीट पर मिला था। कार में 7.65 बोर के तीन खाली खोखे, एक .315 बोर का खोखा और कार के बाहर 7.65 बोर का एक कारतूस मिला था। कार में कैलादेवी भवन का प्रसाद भी रखा था।

विज्ञापन

मामा ही निकला कातिल
सीसीटीवी कैमरे में पति-पत्नी के साथ एक और युवक दिखाई दिया था। उसकी पहचान गांव ईंटकी (धौलपुर) निवासी चमन खान के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चमन तीन-चार दिन से उनके घर ही रह रहा था। विकास को कार चलाना सिखा रहा था। कार विकास के मामा रामबरन (ईंटकी, धौलपुर) की है। करौली पुलिस ने चमन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने और विकास के मामा रामबरन ने मिलकर हत्या की।

'बहन ने कहा था तो मार दिया'
चमन के बाद पुलिस ने विकास सिसौदिया के मामा रामबरन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ हुई तो शुरू में उसने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस ने उससे कहा कि वह सीसीटीवी में आ गया है। सख्ती पर रामबरन टूट गया। बताया कि उसने ही भांजे और उसकी पत्नी को गोलियां मारी थीं। बहन ललिता उर्फ लालो (विकास की मां) ने ऐसा करने के लिए कहा था।

मां के गिरफ्तार होते ही गांव में मची खलबली
करौली पुलिस ने अछनेरा के गांव सांथा में दबिश देकर विकास की मां को पकड़ा। मां के पकड़े जाते ही गांव में खलबली मच गई। मां ने ही बेटा और बहू को मरवा दिया। यह बात पहले तो लोगों को गले नहीं उतरी। पर, वजह पता चली तो होश उड़ गए। गांववालों को भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई मां भी ऐसा करवा सकती है।

'बहू-बेटे ने करा दिया था बदनाम'
पुलिस ने ललिता उर्फ लालो से पूछा कि उसने सगे बेटे और बहू की हत्या के लिए साजिश क्यों रची। मां को कोई पछतावा नहीं था। परेशान सिर्फ इस बात से थी कि बेनकाब हो गई। मां ने पुलिस को बताया कि 10 माह पहले धूमधाम से बेटे की शादी की थी। बेटे का एक लड़की से अफेयर था। जैसे-तैसे सुंदर लड़की से शादी करवाई। बहू तो बेटे से भी एक कदम आगे निकली। बहू के भी विवाहेत्तर संबंध चल रहे थे। पता चली तो दोनों को समझाया। दोनों कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। यह बात गांव में पता चल जाती तो वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। समाज में भी बातें बननी लगी थीं। दूसरे बच्चों की शादियां नहीं हो पातीं। वह तो महीनों से घुट-घुटकर जी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed