फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother kept crying the whole night carrying her son's body for compensation

UP: बेबस मां रातभर बेटे की लाश के पास बेठी बिलखती रही, 24 घंटे बाद खुली प्रशासन की नींद; दिया मदद का भरोसा

Fri, 07 Feb 2025 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 11:52 AM IST
सार

आगरा में एक बेबस मां की ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जो आपका कलेजा भी चीर देगी। बेटे की लाश के साथ ये मां रातभर शीतगृह परिसर में ही बैठी विलाप करती रही। हादसे के 24 घंटे बाद प्रशासन की नींद खुली, तब आर्थिक मदद का भरोसा देकर कराया शांत।
 

विज्ञापन
mother kept crying the whole night carrying her son's body for compensation
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव नगला गोल स्थित अनार देवी सुगंधी शीतगृह में पुताई के दौरान बुधवार को करंट से मजदूर सुमित की मौत हो गई थी। शव लेकर मुआवजे के लिए विधवा मां रातभर ठंड में शीतगृह परिसर में ही बैठी विलाप करती रही। 24 घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और आर्थिक मदद का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन


नगला गोल निवासी सुमित (23) बुधवार को शीतगृह की पुताई कर रहा था। सीढ़ी टूटने पर वह उसकी वेल्डिंग कराने जा रहा था। तभी शीतगृह के पास सीढ़ी हाईटेंशन तार में छू जाने से करंट लगा और सुमित की मौत हो गई थी। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह उपजिलाधिकारी एत्मादपुर संगम लाल गुप्ता, एसीपी हरीपर्वत थाना बरहन मौके पर पहुंचे। विधवा मां को शीतगृह संचालक और शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपजिलाधिकारी का कहना है कि परिवार सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद की श्रेणी में आएगा तो हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed