फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother in law burnt palm of daughter in law due to doubt in mathura

तांत्रिक के कहने पर सास ने ली 'अग्निपरीक्षा', शक मिटाने को बहू की हथेलियों पर रखी आग

Wed, 24 Oct 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
mother in law burnt palm of daughter in law due to doubt in mathura
अपनी जली हथेलियों को दिखाती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एक महिला ने शक के चलते अपनी बहू की अग्नि परीक्षा ले डाली। जिससे बहू की दोनों हथेलियां जल गई। सास ने परीक्षा लेने के लिए उसके हाथों पर चूल्हे की आग रख दी। सास ने यह सब तांत्रिक के कहने पर किया। 
विज्ञापन


पीड़ित बहू का आरोप है कि हाथ जलने के बाद ससुरालीजनों ने उसे घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 19 अक्तूबर को घटी घटना के बाद पीड़िता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच की बात कही है। 
विज्ञापन


थाना मांट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही महिला की सास उसपर किसी न किसी बात को लेकर शक करती थी। अपना शक दूर करने के लिए सास तांत्रिक के झांसे में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हथेली जलाने के बाद घर से निकाला

तांत्रिक ने सास से कहा कि वो पुत्रवधु के हाथ पर चूल्हे की आग रखे। अगर हाथ जल गए तो शक पक्का है और नहीं जले तो नहीं है। 19 अक्तूबर को सास ने पुत्रवधु के हाथ पर चूल्हे की आग रख दी। पुत्रवधु के हाथ जल गए। शक बढ़ा तो पीड़िता को घर से निकाल दिया। 

पीड़िता के पिता किशन सिंह ने पति समेत छह ससुरालवालों के खिलाफ दहेज की खातिर उत्पीड़न करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि तहरीर आई। मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी कि हकीकत क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed