फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-in-law and father-in-law arrested for dowry murder

दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2022 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and father-in-law arrested for dowry murder
कासगंज। सोरोंजी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी सास - ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम खाता निवासी निरोत्तम सिंह ने अपनी पुत्री की इलाज के दौरान मौत पर कोतवाली सोरोंजी में चार आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप था कि उसने अपनी बेटी की शादी 10 मई को थाना सोरोंजी के ग्राम बरौंदा निवासी आशीष से की थी। शादी के बाद से ससुराली जन दहेज के लिए दवाब बना रहे थे। 5 अगस्त को पुत्री के पति आशीष, ससुर सुखवीर, सास नीरेश, आशीष की बुआ का लड़का बिसंबर निवासी ग्राम जरेट, अलीगढ़ ने दहेज उत्पीड़न करते हुए पुत्री की मारपीट की और उसका गला घोटने की कोशिश की। पुत्री को घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों सुखवीर और नीरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed