फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother gives birth to a girl child through cesarean delivery at CHC

Agra News: सीएचसी पर सिजेरियन डिलीवरी से प्रसूता ने बालिका को दिया जन्म

Thu, 09 Jan 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mother gives birth to a girl child through cesarean delivery at CHC
कुरावली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार प्रसुताओं का निशुल्क सिजेरियन ऑपरेशन कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान प्रसूता ने एक बालिका को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा के स्वस्थ रहने पर क्षेत्र वासियों द्वारा टीम को बधाई दी गई।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र के गांव देवीनगर निवासी चंद्रकला पत्नी छत्रपाल को प्रसव पीड़ा होने के दौरान भर्ती कराया गया। यहां मौजूद चिकित्सकों की टीम के द्वारा पहले तो साधारण प्रसव कराने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन जब साधारण प्रसव नहीं हुआ तो इसकी जानकारी सौ शैया अस्पताल मैनपुरी दी गई। सौ शैया अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशिता यादव अपनी टीम के साथ सीएचसी कुरावली पहुंची और यहां चंद्रकला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही निशुल्क सिजेरियन प्रसव कराया।प्रसव के बाद प्रसूता ने पुत्री को जन्म दिया। टीम में चिकित्साधीक्षक डॉ. जेपी वर्मा , डॉ. मुकेश, डॉ. निशिता यादव, डॉ. विकास यादव, आरती, अरुणा, हितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed