Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother Framed Father in Fake misdeed Case to Extort 10 Lakh Daughter Broke Down in Court Revealing Truth

UP: बेटी से दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाया पति, पुलिस जांच में खुल गई पोल; कोर्ट से हुआ बरी

Thu, 30 Oct 2025 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 12:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। महिला ने अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप उसके साैतेले पिता पर लगाया था। पुलिस की जांच में आरोप झूठा पाया गया।

विज्ञापन
Mother Framed Father in Fake misdeed Case to Extort 10 Lakh Daughter Broke Down in Court Revealing Truth
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद की रहने वाली महिला ने अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप उसके साैतेले पिता पर लगाया था। पुलिस की जांच में आरोप झूठा पाया गया। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने पिता को रिहा कर दिया। अब पुलिस मां के खिलाफ रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
Trending Videos

एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि मूलरूप से फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र की महिला ने पांच साल पहले पचोखरा थाना क्षेत्र के युवक से दूसरी शादी की थी। वे ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। महिला की पहले से दो बेटियां और एक बेटा हैं। डेढ़ महीने पहले महिला घर से चली गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में फिरोजाबाद में रहने लगी। 6 अक्तूबर को घर आई थी। बेटी को अपने साथ ले गई। इसके बाद 10 अक्तूबर को नारखी थाने में केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बेटी के साथ साैतेले पिता ने दुष्कर्म किया। उस समय वह घर में माैजूद नहीं थी। घटना ट्रांस यमुना इलाके की थी। इसलिए पुलिस ने केस थाना ट्रांस यमुना ट्रांसफर कर दिया।
 
विज्ञापन

मामला नाबालिग के साथ दुष्कर्म का होने के कारण 17 अक्तूबर को पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया। पीड़ित किशोरी के बयान कोर्ट में कराए गए। जांच में किशोरी ने पिता पर लगाए आरोप झूठे निकले। कहा कि मां ने गलत केस दर्ज कराया है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट मेंं भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इस आधार पर पाॅक्सो कोर्ट में रिपोर्ट दी। इस आधार पर कोर्ट ने जेल गए पिता को रिहा करने के आदेश दे दिए।

 

12 दिन बाद जेल से छूटा पिता
पिता का कहना था कि पत्नी ने झूठे आरोप में फंसा दिया। उसे जेल जाना पड़ा। आरोप भी ऐसा था कि किसी के सामने आना भी मुश्किल था। मगर पुलिस ने सच्चाई का साथ दिया। साक्ष्यों के आधार पर उसे बरी करा दिया। उन्होंने पत्नी पर 10 लाख रुपये ऐंठने के लिए साजिश करने का आरोप लगाया। वह पूर्व में बड़ी की शादी कर चुके हैं। छोटी को भी बड़े प्यार से रख रहे थे। उन्हें 12 दिन बाद जेल से रिहाई मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed