फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother dies after giving birth to twins

Agra News: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत

Tue, 24 Jun 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mother dies after giving birth to twins
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित सतीश नर्सिंग होम में सोमवार रात एक महिला की जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने शराब के नशे में गर्भवती का ऑपरेशन किया था। अस्पताल के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने चिकित्सक व स्टाफ के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ के रहने वाले सोल्जर सिंह की पत्नी लक्ष्मी गर्भवती थीं। सोमवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी को लेकर कचहरी रोड स्थित सतीश नर्सिंग होम पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक अभिषेक गुप्ता ने ऑपरेशन किए जाने की बात कही। इसके बाद लक्ष्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आरोप है कि चिकित्सक अभिषेक गुप्ता शराब के नशे में थे। वह लक्ष्मी का ऑपरेशन के लिए ले गए और उन्हें दवाइयां लेने के लिए बाहर भेज दिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन में लक्ष्मी का लगातार खून बह रहा था। सोल्जर सिंह का आरोप है कि इस बारे में कई बार चिकित्सक से कहा मगर कोई सुनवाई नहीं की।
देर रात करीब 12 बजे फिर से पत्नी की तबीयत खराई हुई और उसकी मौत हो गई। चिकित्सक के गलत इलाज के चलते कुछ पत्नी की मौत हुई है। महिला की मौत के बाद मंगलवार सुबह तड़के चिकित्सक व स्टाफ ने लक्ष्मी के शव को निकाल कर अस्पताल के बाहर रख दिया। इस पर परिजन भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कोतवाली में तहरीर देने के लिए कहा। मृतका के पति सोल्जर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक अभिषेक गुप्ता व स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव धारऊ की रहने वाली लक्ष्मी को सोनोग्राफी से पता चल चुका था कि उनके गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। पति सोल्जर और लक्ष्मी दोनों बेहद खुश थे, वहीं घर में जुड़़वा बच्चों के जन्म को लेकर परिवार के सभी लोग उत्साहित थे। सोमवार को जब लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती हुई तो सभी लोग बेसब्री से बच्चों के जन्म का इंतजार कर रहे थे। रात में एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ। परिवार में खुशियां छा गईं। मगर, कुछ ही देर में लक्ष्मी की मौत की खबर से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हालांकि दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed