फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother dies after delivery, uproar

Agra News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Wed, 02 Oct 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother dies after delivery, uproar
कासगंज। अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की देर शाम प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसी अन्य अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसूता मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ततारपुर कॉलोनी निवासी विमलेश पत्नी संजीव को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजन ने उसे बुधवार की दोपहर दो बजे अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स ने प्रसव कराया। शाम को छह बजे महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। यह उसका पांचवा बच्चा था। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर एक निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस स्वास्थ्य केंद्र पर ले आए और हंगामा करने लगे। सूचना पर एसीएमओ डॉ. एसके सिंह मौके पर आ गए। समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधीक्षक डॉ. एएन चौहान ने बताया कि महिला को रेफर किया गया था। एंबुलेंस सेवा को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उसे टेंपू में ले जाया गया। मामले की जांच की जा रही है। जांच में स्टाफ का दोष मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed