{"_id":"5e402d988ebc3ee5f523f35d","slug":"mother-daughter-death-in-road-accident-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक पर मां-बेटी की मौत, रिश्तेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक पर मां-बेटी की मौत, रिश्तेदार घायल
Mon, 10 Feb 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के देवरी रोड पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की बाइक में टक्कर लगने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा रिश्तेदार घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
शमसाबाद के धिमश्री निवासी मुकेश की पत्नी सीमा (35) रविवार दोपहर एक बजे गांव सैमरी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने बहनोई लहरापुरा, शमसाबाद निवासी बीधाराम के साथ बाइक से जा रही थीं। सीमा की एक साल की बेटी हिमांशी भी साथ में थी।
देवरी रोड पर गांव पचगाई खेड़ा के पास पीछे से आई ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में घायल मां-बेटी और उनके रिश्तेदार को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां मां-बेटी की मौत हो गई।

दो घंटे बाद खुल सका जाम
हादसे के बाद लोग जुट गए। लोगों का कहना था कि देवरी रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं कर रहा है। भारी वाहन देवरी रोड से होकर निकलते हैं, इन पर कार्रवाई नहीं की जाती।
सूचना पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद जाम खोला जा सका। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
देवरी पर खराब सड़क भी हादसे का कारण
लोगों ने बताया कि देवरी रोड पर सड़क नहीं बनी है, कई जगह गड्ढे तक हो गए हैं। सड़क खराब होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार जिला प्रशासन को लोग प्रार्थना पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं।