फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother committed suicide by hanging in front of two innocent daughters in mainpuri

मासूम बेटियों के सामने सुसाइड: वो पुकारती रही मां-मां, बोली- पापा को बता दो 'दुनिया छोड़ रही मम्मी', दे दी जान

Sat, 29 Apr 2023 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 02:16 PM IST
सार

शादी के 11 साल बाद न जाने ऐसा क्या हुआ कि शिल्पी ने इतना बड़ा कदम उठाया। उस समय घर में दो बेटियों के अलावा और कोई भी नहीं था। दोनों ही बेटियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसके कदम पीछे नहीं हटे। 

विज्ञापन
Mother committed suicide by hanging in front of two innocent daughters in mainpuri
Demo pic - फोटो : google

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बसावनपुर में मासूम बच्चियां मां को रोकती रहीं,  लेकिन बच्चियों के आंसू देख मां का दिल नहीं पसीजा। महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां की मौत का मंजर आंखों के सामने देख चुकीं दोनों बच्चियां सहमी हुई हैं।

विज्ञापन

यहां का है मामला  

बसावनपुर निवासी बबलू और कुर्रा क्षेत्र के गांव आजीपुर निवासी शिल्पी की शादी को 11 साल हो चुके थे। बृहस्पतिवार की शाम शिल्पी की दोनो बच्चियां घर पर थीं। अन्य परिजन बाहर गए थे। तब शिल्पी ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। यह देख दोनों पुत्रियां रोने लगीं। मम्मी से नीचे उतरने को कहा तो शिल्पी ने कहा की पापा को फोन पर बता दो की मां दुनिया से जा रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुत्ता स्कूल के गेट में ऐसा फंसा: जान बचाने में छूटे दरोगा सहित पुलिस कर्मियों के पसीने; ऐसे मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों के आंसू भी न रोक सके शिल्पी के कदम 

बच्चियों ने रो-रोकर मां को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन शिल्पी ने मासूमों के आंसुओं पर कोई ध्यान नहीं दिया और फंदा लगाकर जान दे दी। बेटियों के सामने ही मां की तड़प-तड़प कर जान निकली, तो वो दोनों सहम गईं। घर पर उस समय कोई नहीं था, बेटियां करती भी तो क्या। बच्चियों की चीख पुकार सुन पड़ोसी आ गए, जिसके बाद अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। 

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष आदित्य खोकर ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका की आठ वर्षीय पुत्री ने इस बारे में जानकारी दी थी। घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed