{"_id":"5d8d91b38ebc3e014031862d","slug":"mother-beat-son-after-drinking-alcohol-minor-boy-demands-agra-police-for-safety","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीयर पीने के बाद पिटाई लगाती है मां, नाबालिग बेटे ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर पीने के बाद पिटाई लगाती है मां, नाबालिग बेटे ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार
Fri, 27 Sep 2019 04:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Sep 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Beer Sample
नाबालिग बेटे ने अपनी मां के खिलाफ एसएसपी आफिस में शिकायत की है। उसने आरोप लगाया कि मां बीयर पीकर आती है और इसके बाद उसकी पिटाई करती है। डर के कारण वह नानी के पास रह रहा है। मगर, वहां भी नहीं रहने दे रही है।
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के किशोर ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी मां और पिता ने दूसरी शादी कर ली है। इस कारण वह अपनी नानी के यहां एत्माउद्दौला क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रहा है। इसके बावजूद मां उसे परेशान करती है। पिछले दिनों वह नानी के घर आईंं और उसको अपने साथ ले गईं।
मां के पास कुछ अनजान लोग आते हैं। वह बियर भी पीकर आती है। कई बार उसे शराब की बोतल पकड़ा देती हैं। इसके बाद पैग बनाने के लिए बोलती हैं। मना करने पर मारपीट करती हैं। उनके साथ आए लोग भी पिटाई लगाते हैं।

Trending Videos
वह अपनी नानी के पास आ गया था। इस पर बुधवार को मां वहां आई और उसे ले जाने लगी। लोगों के विरोध करने पर धमकी देकर चली गईं। पीड़ित किशोर ने अपनी मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।