{"_id":"5cc348d0bdec2260241b0abd","slug":"mother-and-two-daughter-death-mystery-not-solved-by-agra-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटियों की मौत का रहस्य गहराया, दो महीने की जांच में नतीजे तक नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटियों की मौत का रहस्य गहराया, दो महीने की जांच में नतीजे तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
Fri, 26 Apr 2019 11:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
मां रितु के साथ मासूम कायरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पॉश कालोनी पांडव नगर में कारोबारी रोहित धूपड़ की पत्नी रितु (38) और बेटियों कायरा (3) तथा सचिका (6) की रहस्यमय हालात में मौत के मामले में मामले में विसरा परीक्षण रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें किसी भी तरह का जहर नहीं बताया गया है। इससे तो यही लग रहा है कि तीनों की जान दम घुट जाने से हुई, लेकिन पुलिस अभी अपनी जांच पड़ताल जारी रखेगी।
एफआईआर हत्या की धारा में दर्ज है जबकि एक भी साक्ष्य जान लिए जाने का नहीं मिला है। पुलिस 25 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। नौकरानी से पूछताछ हो चुकी है लेकिन दो महीने की जांच में आत्महत्या जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई है।
सारी जांच फोरेंसिक जांच पर टिकी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में तीनों के विसरा का परीक्षण किया जा चुका है। इसमें किसी तरह का जहर नहीं मिला है। रिपोर्ट तैयार है। सिर्फ एक अधिकारी के दस्तखत होने बाकी है। यह रिपोर्ट पुलिस को एक -दो दिन में मिल जाएगी। लेकिन अभी भी पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है कि मां-बेटियों की एक साथ मौत कैसे हो गई? जबकि बाथरूम में एग्जास्ट फैन लगा था।

रितु, कायरा और सचिका के शव 24 फरवरी की शाम घर के ही बाथरूम में मिले थे। घर का मेन गेट अंदर से बंद था। तीनों नहाने की अवस्था में थीं। बालों में शैंपू लगा था। गैस गीजर के पाइप से गैस लीक हो गई थी? सिलिंडर खाली था।
पुलिस की जांच अब इसी बिंदू पर टिकी है कि तीनों की मौत एक साथ कैसे हो गई। अगर बाथरूम में जहरीली गैस भी फैली तो तीनों के शरीर पर अलग-अलग असर हुआ होगा। तीनों की उम्र अलग-अलग थी। तीनों में कोई भी गेट क्यों नहीं खोल पाया।
जांच अधिकारी राजेश्वर त्यागी का कहना है कि विसरा परीक्षण की लिखित रिपोर्ट का इंतजार है, इसका अध्ययन कराया जाएगा, पुलिस अपने तरीके से भी जांच कर रही है।