{"_id":"6a2d462cdb9a1fdb6e01bb16","slug":"mother-and-son-on-bike-robbed-in-broad-daylight-in-agra-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार मां-बेटे को बनाया निशाना, दो लाख की नकदी और आभूषणों से भरा बैग ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार मां-बेटे को बनाया निशाना, दो लाख की नकदी और आभूषणों से भरा बैग ले गए बदमाश
Sat, 13 Jun 2026 05:30 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:30 PM IST
सार
बाइक सवार मां-बेटे विजय महारानी इंटरनेशनल एकेडमी के पास पहुंचे, तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके करीब आए। झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में नकदी और आभूषण रखे हुए थे।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए मां-बेटे से लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर थाना पुलिस और एसीपी अछनेरा मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच शुरू कर दी।
लोहकरेरा गांव निवासी प्रिंस अपनी मां के साथ बाइक से गांव कचौरा स्थित अपनी ननिहाल जा रहा था। जैसे ही वे कुकथला चौकी एंव अरदाया क्षेत्र में विजय महारानी इंटरनेशनल एकेडमी के पास पहुंचे, तभी एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके करीब आए और झपट्टा मारकर बैग लेकर फरार हो गए।
पीड़ित मां-बेटे ने शोर मचाया मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब दो लाख रुपये नकद, सोने की एक चेन और पेंडल रखा हुआ था। लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस करीब 20 मिनट लेट पहुंची, तब तक बदमाश कई किलोमीटर दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।