{"_id":"60b129dd8ebc3e24441fbfe0","slug":"mother-and-son-died-after-car-collision-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण हादसा: फतेहाबाद मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण हादसा: फतेहाबाद मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत
Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
सार
फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। टायर बर्स्ट होने से अनियंत्रित हुई कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित बाबू जगजीवन राम चौक पर शुक्रवार शाम को बेकाबू कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। उनको कार सवार ही अस्पताल लेकर गए, जहां घायल मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि टायर बर्स्ट होने से हादसे की बात कही जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
नगला टीन, ताजगंज निवासी अमित (24) अपनी मां चंद्रकांता (55) पत्नी मदनलाल के साथ शुक्रवार शाम को पांच बजे स्कूटी से जा रहे थे। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर बाबू जगजीवन राम चौक पर पीछे से आती अर्टिगा कार का टायर बर्स्ट हो गया। इससे कार ने पहले एक पोल में टक्कर मारी।
विज्ञापन
इसके बाद मां-बेटे की स्कूटी को चपेट में ले लिया। अमित और चंद्रकांता सड़क पर गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। कार डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने कार सवारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
कार में तीन युवक सवार थे। वह घायल मां और बेटे को शहीद नगर स्थित अस्पताल लेकर गए, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिजन आ गए। उनमें कोहराम मच गया। निरीक्षक ने बताया कि मामले में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी।