फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and daughter fainted while bathing with gas geyser, admitted to hospital

Agra News: गैस गीजर से नहाते समय मां-बेटी हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Feb 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter fainted while bathing with gas geyser, admitted to hospital
गैस गीजर से नहाते समय मां-बेटी हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

पहले 6 साल की बच्ची बेहोश हुई, उसे बाहर लाने के बाद मां भी अचेत हो गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बाथरूम में गैस गीजर चलाकर नहाते समय शहर के एक मोहल्ला निवासी मां-बेटी बेहोश हो गईं। बेहोशी की हालत में दोनों को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
शहर के मोहल्ला आगरा रोड निकट गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज निवासी मोनू की 30 वर्षीय पत्नी राधा अपनी छह साल की बेटी अलका के साथ रविवार की दोपहर करीब 12 बजे गैस गीजर चलाकर बाथरूम में नहा रही थीं। अधिक समय तक गीजर चलने के कारण बाथरूम में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके चलते पहले बेटी बेहोश होकर गिर गई तो मां दरवाजा खोलकर बाहर निकली। बाहर-निकलते -निकलते मां भी बेहोश होकर गिर गई। मां और बेटी को अचानक बेहोश देखकर परिवार के लोग भयभीत हो गए। पड़ोसियों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन


गैस गीजर का प्रयोग करते समय रहें सावधान
सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि गैस गीजर से बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी आ जाती है। इसलिए ध्यान रखें कि पानी पहले गर्म कर लें नहाने जाएं तब तक गीजर को बंद कर दें। इससे कि नहाते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यदि लापरवाही हुई तो जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed