{"_id":"689114d2d0f80bacf6086dc3","slug":"mother-and-daughter-died-after-being-hit-by-a-goods-train-kasganj-news-c-175-1-agr1054-135379-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
मृतक महिला काजल व उसकी मासूम बेटी शिस्की का फाइल फोटो।
Link Copied
सहावर। मोहल्ला अवंतीबाई नगर के पास सोमवार की दोपहर फर्रुखाबाद की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष ने पति और अन्य ससुरालीजन पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ला अवंतीबाई में सहावर रेलवे स्टेशन के बड़े सिगनल के पास सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला और उसकी मासूम बेटी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक लिया। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गार्ड ने लोगों की मदद से शवों को स्टेशन पर रखवा दिया। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मां और बेटी के ट्रेन से कटने की सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त काजल (23) पत्नी सतेंद्र व शिस्की (11 माह) पुत्री सतेंद्र निवासी इतवारपुर सहावर के रूप में की। पुलिस ने मां-बेटी की मौत की सूचना उसके मायके व ससुरालीजन को फोन कर दी। सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई नेत्रपाल ने बताया कि दो साल पहले काजल की शादी सतेंद्र के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से पति सतेंद्र सहित अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसके परेशान करते थे। वहीं, पति सत्येंद्र का कहना है कि पत्नी काजल और बेटी के साथ गांव से अपने मायके थाना दरियावगंज के गांव नगला मनसुख जाने के लिए निकली थी। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।