फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother and daughter beaten up for throwing garbage in the field

Agra News: खेत में कूड़ा डालने पर मां-बेटी से मारपीट

Wed, 21 Jan 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter beaten up for throwing garbage in the field
पिनाहट। थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुरा में खेत में कूड़ा डालने के विरोध पर दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त को आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुड्डी देवी पत्नी प्रेमदत्त ने पुलिस आयुक्त आगरा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी आए दिन उसके खेत में घूरा डालते हैं। रविवार को उसने खेत में कूड़ा डालने से मना किया, तो दबंगों ने उसे और उसकी बेटी अनामिका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। धमकी दी कि वे आगे भी खेत में कूड़ा डालते रहेंगे। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़िता का आरोप है वह शिकायत लेकर थाना पिनाहट पहुंची, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं की गई। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed