{"_id":"5da758068ebc3e93c12618a5","slug":"moteher-die-child-save-mainpuri-news-agr4109766193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की हुई मौत
विज्ञापन
मृतका नुजत जहां का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलीपुर खेड़ा। कस्बा निवासी एक महिला ने मिनी पीजीआई सैफई में तीन बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सके। वहीं, एक बच्चे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
कस्बा आलीपुर खेड़ा निवासी नजमुद्दीन उर्फ गुड्डू की पत्नी नुजत जहां (34) गर्भवती थीं। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें मिनी पीजीआई सैफई ले गए थे। शाम छह बजे नुजत जहां ने एक लड़की व दो लड़कों समेत कुल तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। देर रात महिला की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वार्ड में एसी बहुत कम तापमान पर चल रहा था। जब उन्होंने व पत्नी ने मना किया तो स्टाफ ने उनकी बात नहीं मानी। वहीं रात में जब अचानक नुजत की हृदयगति बढ़ी तो उपचार भी नहीं मिल सका। इसके कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम आलीपुर खेड़ा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की है।