{"_id":"613671628ebc3e7a29076608","slug":"most-trends-for-admission-in-ba-agra-news-agr506619496","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में प्रवेश के लिए सर्वाधिक रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में प्रवेश के लिए सर्वाधिक रुझान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही। गत वर्ष की तरह इस बार भी छात्र-छात्राओं का रुझान बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिक है। इसके बाद विज्ञान वर्ग को पसंद किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभी तक 1,33,440 छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 1,27,965 छात्र-छात्राओं ने पाठ्यक्रम चुना है। सर्वाधिक 53,413 छात्र-छात्राओं ने बीए में प्रवेश का रुख किया है। इसके बाद बीएससी को 40,987, बीकॉम को 12,736 छात्र-छात्राओं ने चुना है।
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी चल रही है। प्राचार्य परिषद के महासचिव व सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि दो-तीन सत्रों से बीए के प्रति छात्र-छात्राओं में रुझान अपेक्षाकृत अधिक बढ़ा है। इनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। सिविल सर्विसेज की तैयारी के इच्छुक विद्यार्थी भी बीए के पाठ्यक्रमों को चुन रहे हैं।
विज्ञापन
1,16,026 छात्रों ने प्रवेश फार्म भरा है
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि 1,19,664 छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद फीस जमा कर दी है। वहीं, 1,16,026 ने प्रवेश के लिए फॉर्म भर दिया है।