{"_id":"68428acf064fff109e050cd4","slug":"most-shockinng-video-hanuman-bhaqt-naushad-slept-after-placing-a-cot-on-top-of-tower-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टावर पर चढ़ा हनुमान भक्त नौशाद, चारपाई डालकर ऊपर ही सो गया...वजह जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टावर पर चढ़ा हनुमान भक्त नौशाद, चारपाई डालकर ऊपर ही सो गया...वजह जान रह जाएंगे हैरान
Fri, 06 Jun 2025 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 AM IST
सार
मैनपुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हनुमान भक्त नौशाद टॉवर के ऊपर चढ़ गया। उसने वहीं पर चारपाई बिछाई और सो गया। जब लोगों ने ये दृश्य देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर पुलिस ने उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा हनुमान भक्त नौशाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल में भटेला स्थित टॉवर पर जब लोगों की नजर पड़ी, तो हैरान रह गए। टॉवर के ऊपर खुद को हनुमान भक्त कहने बाला युवक नौशाद चारपाई डालकर सो रहा था। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
मामला शुक्रवार सुबह का है। मोहल्ला सराय भटेला स्थित टॉवर पर नौशाद चारपाई डालकर सो रहा था। लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच गए। उसे बमुश्किल नीचे उतारा गया।
ये भी पढ़ें - UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी
ये भी पढ़ें - UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी
गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे टॉवर पर भी चढ़ गया था युवक
खुद को हनुमान भक्त कहने बाला क़स्बा निवासी युवक नौशाद कई बार करहल में अलग अलग स्थानों पर लगे टॉवर पर चढ़ चुका है। 26 अक्तूबर 2024 को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया था। उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर में ही थे। युवक को उतारने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे।