{"_id":"68f2b5b05f5f6ac06d0d6cc8","slug":"mosquitoes-increase-in-homes-due-to-change-in-weather-20-dengue-patients-found-agra-news-c-25-1-agr1034-895341-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस ने तीन दिन में दो बार की कार चालक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस ने तीन दिन में दो बार की कार चालक की पिटाई
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत पुलिस ने एक कार चालक को तीन दिन में दो बार पीटा। आरोप चौकी प्रभारी और एक सिपाही पर है। कारोबारी का कहना है कि काली फिल्म न होने पर भी चालान किया और सवाल पूछने पर चालक की पिटाई की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कारोबारी ने थाना प्रभारी से शिकायत की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुंदन सोप के मालिक दयालबाग निवासी बृजेश तिवारी ने बताया कि उनका चालक राजन मंगलवार को कार लेकर जा रहा था। रात में खंदारी चाैकी के पास बापू नगर में पुलिस चेकिंग कर रही थी। चाैकी प्रभारी सुमित मलिक ने कार रोकी। आरोप है कि कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी होने की बात कही। चालक ने उन्हें फोन मिलाया। शीशों पर काली फिल्म नहीं थी। चालक गाड़ी से नहीं उतरा। यह बात पुलिस को खराब लगी और चाैकी प्रभारी ने चालक को पीट दिया। थाना प्रभारी से शिकायत करने पर उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
बृहस्पतिवार की शाम को चालक फिर कार लेकर निकला था। पुलिस ने फिर कार रोक ली। चालक ने कहा कि एक दिन पहले भी तो रोका था। बार-बार क्यों रोका जा रहा है। आरोप है कि यह सुनने के बाद चाैकी प्रभारी गाली देने लगे। चालक ने मोबाइल निकालकर रिकार्डिंग शुरू की तो चाैकी प्रभारी ने चालक की पिटाई की। सिपाही दिनेश ने भी कार में घुसकर चालक को थप्पड़ जड़े। बाद में मोबाइल लेकर वीडियो को डिलीट भी कर दिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।