फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than ten lakh devotees will participate in Panchkosi Parikrama

Agra News: पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होंगे दस लाख से अधिक श्रद्धालु

Tue, 19 Nov 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
More than ten lakh devotees will participate in Panchkosi Parikrama
सोरोंजी। 11 दिसंबर को लगने वाली शूकरक्षेत्र की सामाजिक सद्भाव पंचकोसी परिक्रमा के सफल आयोजन के लिए विश्व हिंदू परिषद ने कासगंज, एटा, सोरोंजी के सामाजिक एवं संगठनात्मक बंधुओं की व्यवस्था के लिए बैठक हरि की पैड़ी किनारे यज्ञ शाला में आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता परिक्रमा समिति के संरक्षक पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग कृष्ण वीर सिंह ने की।
विज्ञापन


बैठक का संचालन करते हुए शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधा कृष्ण दीक्षित ने कहा कि अनुमानित 10 लाख से अधिक लोग मोक्षदा एकादशी पर शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा में भाग लेंगे। गांव-गांव तक प्रचार के लिए और परिक्रमा की व्यवस्था के लिए दोनों जिलों के 5000 से अधिक कार्यकर्ता लगेंगे। इस परिक्रमा आयोजन में देश भर के बड़े बड़े संत पधारेंगे। बैठक में मुख्य रूप से परिक्रमा में यातायात व्यवस्था, जल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, खोया पाया व्यवस्था, मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत व्यवस्था, परिक्रमा मार्ग को लेकर योजना बनाई गई। जिला प्रचारक आर्येंद्र ने भी परिक्रमा को सफल बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए नगर पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, प्रसाधन ग्रहों की उचित व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, रेनू गौड़, नरेश नंदन, प्रदीप वर्मा, प्रमोद साहू, अमरीश वशिष्ठ, संजय गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed