{"_id":"5f266fc78ebc3e63a145c4f8","slug":"more-than-ten-corona-patients-found-daily-in-opd-triage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक: आगरा में जुकाम-खांसी की ओपीडी में रोज मिल रहे 10-15 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक: आगरा में जुकाम-खांसी की ओपीडी में रोज मिल रहे 10-15 कोरोना संक्रमित
Sun, 02 Aug 2020 01:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:18 PM IST
सार
- एसएन कॉलेज और जिला अस्पताल की ट्राएज ओपीडी में संदिग्ध मरीजों की जांच कराने पर हो रही पुष्टि
- कुल संक्रमितों में आधे एसएन व जिला अस्पताल की ओपीडी के हैं
- प्राचार्य बोले, हर संदिग्ध की अनिवार्य रूप से करा रहे कोरोना जांच
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की चल रही ट्राएज ओपीडी में हर रोज बुखार-खांसी के करीब 280 मरीज आ रहे हैं। इनमें संदिग्धों की कोरोना जांच भी कराई जा रही है, इसमें करीब 10-15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। यह संख्या जिले में मिलने वाले कुल मरीजों की करीब आधी है।
विज्ञापन
एसएन ट्राएज ओपीडी में रोजाना करीब 180 मरीज आ रहे हैं। इसमें से जुकाम, खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की स्क्रीनिंग करने पर 40 से 50 संदिग्ध प्रतीत होते हैं। इनकी कोरोना जांच कराने पर आठ से दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। यही हाल जिला अस्पताल का है, यहां जुकाम-खांसी की ओपीडी में 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं, इनमें संदिग्धों की जांच कराने पर पांच से आठ संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के ट्राएज ओपीडी प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि स्क्रीनिंग में तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों में संक्रमण ज्यादा पाया गया। मरीज से पता चला कि उसे यह लक्षण चार से पांच दिन से अधिक हो गए हैं।
विज्ञापन
सतर्कता: तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत तो तत्काल दिखाएं
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि बुखार, खांसी और गले में खराश भले ही सामान्य हो, लेकिन चिकित्सक को जरूर दिखाएं, इससे उसकी स्क्रीनिंग होने पर जांच हो सके। इससे शुरुआत में ही संक्रमण का पता चल जाएगा और इलाज शुरू हो सकेगा। लक्षणों को नजरअंदाज करने से स्थिति गंभीर हो जाती है।
सुविधा: कोरोना की जांच से न घबराएं, इलाज हुआ आसान
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि लोग लक्षण होने पर भी लापरवाही बरतते हैं। जांच से घबराएं नहीं, पहले के मुकाबले इलाज और सुविधाएं बेहतर हुईं हैं। बिना लक्षण वाले मरीज अब घर पर रहकर इलाज करा सकते हैं। इनके लिए होम आइसोलेशन की सुविधा है। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एसएन में मशीनें और इंजेक्शन भी आ गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि अब ट्राएज ओपीडी में आने वाले हर संदिग्ध मरीज कोरोना जांच कराई जा रही है।
सुविधा: कोरोना की जांच से न घबराएं, इलाज हुआ आसान
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि लोग लक्षण होने पर भी लापरवाही बरतते हैं। जांच से घबराएं नहीं, पहले के मुकाबले इलाज और सुविधाएं बेहतर हुईं हैं। बिना लक्षण वाले मरीज अब घर पर रहकर इलाज करा सकते हैं। इनके लिए होम आइसोलेशन की सुविधा है। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एसएन में मशीनें और इंजेक्शन भी आ गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि अब ट्राएज ओपीडी में आने वाले हर संदिग्ध मरीज कोरोना जांच कराई जा रही है।