फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than four lakh devotees took a dip in Ganga

Agra News: चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Mon, 17 Jun 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
More than four lakh devotees took a dip in Ganga
कासगंज। गंगा दशहरा के अवसर पर इस बार भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान को मात देकर लंबा सफर कर लाखों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाए। इस दौरान तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी सहित अन्य घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठे। शनिवार की शाम से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह पूरी रात चलता रहा। रविवार को दिनभर यही आलम रहा। गंगा घाटों के मार्ग पर केवल श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आए।
विज्ञापन

सोरोंजी तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी गंगाघाट, लहरा, कछला, कादरगंज, सहवाजपुर, इस्माइलपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ थी। पुलिस प्रशासन के मुताबिक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को तड़के गंगा घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया, इस दौरान घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे। सूर्योदय होते ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। मध्याह्न के बाद तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। लहरा, कछला और कादरगंज गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घाटों पर पुलिस के साथ गोताखोर भी सतर्क रहे, क्योंकि गंगा में गड्ढे के साथ अधिक पानी होने के कारण श्रद्धालुओं के डूबने का खतरा बना था। पुलिस और प्रशासन लगातार लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की हिदायत देते रहे। स्नान के बाद श्रद्धालु घाटों पर मौजूद मंदिरों में पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मनोकामना की पूर्ति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की और धार्मिक अनुष्ठान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed