फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than 58 students of Agra division stuck in Ukraine

यूक्रेन में फंसे आगरा मंडल के 58 छात्र-छात्राएं: सबसे ज्यादा फिरोजाबाद के 22 छात्र, निकालने के प्रयास जारी

Sun, 27 Feb 2022 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 02:03 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे सबसे ज्यादा 22 छात्र-छात्राएं फिरोजाबाद निवासी हैं। आगरा के 16, मैनपुरी के 11 और मथुरा के नौ छात्रों की जानकारी अब तक कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
more than 58 students of Agra division stuck in Ukraine
यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हैं ताजनगरी के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन में आगरा मंडल के 58 छात्र-छात्राएं फंसे हुए हैं। ये छात्र-छात्राएं वहां मेडिकल, प्रबंधन की पढ़ाई के लिए गए हैं। इन छात्र-छात्राओं का ब्योरा राज्य कंट्रोल रूम के माध्यम से दूतावास भेजा जा रहा है। दूतावास द्वारा इन छात्र-छात्राओं को वहां से सुरक्षित एयरलिफ्ट किया जा रहा है। शनिवार को जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम शुरू हो गया।

विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे सबसे ज्यादा 22 छात्र-छात्राएं फिरोजाबाद निवासी हैं। आगरा के 16, मैनपुरी के 11 और मथुरा के नौ छात्रों की जानकारी अब तक कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा के सभी 16 छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए थे। इनमें 11 सदर तहसील निवासी, तीन फतेहाबाद, एक-एक किरावली एवं एत्मादपुर का रहने वाला है। सभी छात्र सकुशल हैं। 

विज्ञापन

यह है कंट्रोल रूम नंबर

एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 9454419470 है। इस नंबर पर परिजन यूक्रेन में फंसे छात्र का नाम, फोटो के अलावा किस शहर में फंसे हैं, किस कार्य के लिए गए थे, उनका संपर्क सूत्र आदि दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की मदद से दूसरे देशों के रास्ते यूक्रेन में फंसे प्रदेश के छात्रों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क 

  • हेल्पलाइन नंबर- 0997300483, 0997300428, 0933980327, 0635917881, 0935046170 
  • दूतावास कंट्रोल रूम नंबर- 1800118797 टोल फ्री
  • राज्य कंट्रोल रूम नंबर- 9454441081 
  • आगरा कंट्रोल रूम नंबर- 9454419470 

सलाह : पासपोर्ट, वीजा, डॉलर साथ रखें

  • बाहर निकलने के लिए रोमानिया व हंगरी देश की सीमा पर पहुंचें।
  • वाहन पर भारत का झंडा लगाकर जाने पर उन्हें कोई नहीं रोकेगा।
  • बाहर निकलने के लिए बने बॉर्डर पर भारतीय अधिकारी मौजूद होंगे।
  • यूक्रेन छोड़ते समय पासपोर्ट, वीजा के अलावा नकदी में डॉलर साथ रखें।
  • बाहर निकलने से पहले दूतावास को पूर्व सूचित करना आवश्यक है।
  •  (जैसा कि जिला आपदा विशेषज्ञ प्रवीन किशोर ने बताया)

यूक्रेन में फंसे ताजनगरी के छात्र

  • आदित्य बघेल पुत्र धर्मेंद्र बघेल निवासी ईदगाह कॉलोनी
  • आदित्य जादौन पुत्र डॉ. जयवीर सिंह निवासी मित्र पुरम कॉलोनी, शमसाबाद रोड।
  • अनंत सिकरवार पुत्र राम प्रकाश सिंह निवासी रंजीतपुरा, फतेहाबाद रोड।
  • अयान उस्मानी पुत्र नुरुद्दीन उस्मानी निवासी सीता नगर, रामबाग।
  • आयुषी सिंह निवासी आगरा।
  • बीरभान पुत्र कल्याण सिंह निवासी फतेहाबाद रोड।
  • देवेद्र सिंह राना पुत्र सतेंद्र चाहर निवासी बमरौली कटारा
  • काजल चाहर पुत्री ब्रज किशोर चाहर निवासी मौनी बाबा धाम कॉलोनी, किरावली।
  • कशिश पचौरी पुत्री प्रदीप पचौरी निवासी आनंद विहार, शमसाबाद रोड।
  • राहलु शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी बीकापुर इरादतनगर।
  • राशि गुप्ता पुत्री राजीव गुप्ता निवासी पुष्प पुनीत विला, मारुति एस्टेट। 
  • सुधीक्षा सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी पंचशील कॉलोनी, देवरेठा। 
  • सुनील कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी विझामई, फतेहाबाद रोड।
  • उदिशा गुप्ता पुत्री संगीता गुप्ता निवासी नगला पदी, दयालबाग।
  • अंजलि पचौरी पुत्री ब्रज गोपाल पचौरी निवासी निखिल गार्डन, सिकंदरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed