फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 500 devotees arrived from Nepal to offer prayers to their ancestors

Agra News: नेपाल से पितरों का तर्पण करने पहुंचे 500 से अधिक श्रद्धालु

Tue, 21 Oct 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
More than 500 devotees arrived from Nepal to offer prayers to their ancestors
सोरोंजी। कार्तिक मास की चतुर्दशी पर नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पितरों के तर्पण के लिए तीर्थनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी में गंगा स्नान कर अपने पितरों का पिंडदान कर तर्पण किया।
विज्ञापन

नेपाल के महेंद्रनगर, दारचूला, दोदलिया धूरा, वैतरणी, बझान, बाजुरा, ओछाम आदि क्षेत्रों से करीब 500 से अधिक श्रद्धालु तीर्थनगरी पहुंचे। नेपाल से आए श्रद्धालु महादेव, कीर्ति बाबू, महेंद्रपाल ने बताया कि मुगल शासन के दौरान तीर्थनगरी के वराह मंदिर, सोमेश्वर मंदिर आदि हिन्दू धर्म स्थलों को क्षति पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन

नेपाल नरेश ने यहां आकर इन मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। तभी से प्रतिवर्ष यहां कार्तिक मास की नरक चतुर्दशी में नेपाल से यहां श्रद्धालु आकर गंगा स्नान करते हैं तथा अपने पितरों की आत्म शांति व मोक्ष की कामना से पिंडदान कर जल तर्पण करते हैं। तीर्थपुरोहित अनुराग स्थापक ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पूजन कराया। पिंडदान के बाद सभी श्रद्धालुओ ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा लगाते हुए भगवान वराह के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed