फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 50 thousand tourists visited Taj Mahal on Dussehra

दशहरा पर उमड़े पर्यटक: ताजमहल देखने पहुंचे 50 हजार से अधिक सैलानी; छुट्टियों में पर्यटन को मिली रफ्तार

Sun, 13 Oct 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 12:03 AM IST
सार

दशहरा पर आगरा में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। ताजमहल देखने 50 हजार से अधिक सैलानी  पहुंचे। छुट्टियों में पर्यटन को रफ्तार मिली। 

विज्ञापन
More than 50 thousand tourists visited Taj Mahal on Dussehra
ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के पर्यटन को दशहरा की छुट्टियों ने पंख लगा दिए। शनिवार को 50 हजार से ज्यादा सैलानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। इनमें 5200 से ज्यादा विदेशी सैलानी शामिल हैं। अक्तूबर से शुरू हुए पर्यटन सीजन की रफ्तार बढ़ाने में दशहरा का पर्व मददगार साबित हुआ। शनिवार को शहर के होटल, रेस्टोरेंट पूरी तरह से फुल रहे। रविवार को भी इससे ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के टिकट काउंटर से शनिवार को 37105 टिकटों की बिक्री हुई। इनमें से 5200 से ज्यादा विदेशी सैलानी हैं। 15 वर्ष से कम उम्र के लिए ताजमहल समेत स्मारकों में निशुल्क प्रवेश रहता है। ऐसे में शनिवार को ताज पर 50 हजार सैलानियों से ज्यादा पहुंचे। खासकर दोपहर 12 बजे के बाद तो सैलाब सा उमड़ पड़ा, जो शाम को गेट बंद होने तक बरकरार रहा। 

विज्ञापन
Trending Videos

ताज के मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्र देखने के लिए 6600 से ज्यादा पर्यटकों ने 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदा। इनमें अधिकांश विदेशी पर्यटक थे। भीड़ के कारण ताजमहल पर शू कवर, पानी और गोल्फ कार्ट के लिए पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई। वहीं प्रवेश के लिए लगी कतार में आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
 
विज्ञापन

भीड़ बढ़ी तो अव्यवस्थाएं हावी

ताजमहल पर भीड़ बढ़ी तो अव्यवस्थाएं भी हावी हो गईं। शनिवार को बंगलूरू निवासी गुलाम अहमद रजा और उनके बड़े भाई सैफ सरवर ने ताजमहल के पश्चिमी गेट लॉकर में काले रंग के दो हैंड बैग जमा कराये थे। लॉकर नंबर 97 में उन्हें पर्ची नंबर 000605 दी गई। 
 
विज्ञापन

छोटेलाल और उसके सहयोगियों भोला व कमल लॉकर रूम में तैनात थे। दोपहर में ताज देखने के बाद जब वह बैग लेने पहुंचे तो छोटेलाल ने पल्ला झाड़ लिया और बैग की जानकारी न होने की बात कही। इस पर गुलाम अहमद रजा ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने लॉकर रूम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed