{"_id":"61e437e33ee83604903b7ad2","slug":"more-than-4700-students-done-web-registration-on-first-day-for-admission-in-bhimrao-ambedkar-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहले दिन 4700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कराए वेब रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहले दिन 4700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने कराए वेब रजिस्ट्रेशन
Sun, 16 Jan 2022 08:51 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:51 PM IST
सार
छात्र संगठनों और कॉलेजों की मांग पर ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 19 जनवरी तक छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया है।
विज्ञापन
एडमिशन 2022
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोल दी गई है। एक दिन में ही 4700 से अधिक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण हुए हैं। अभी आंकड़े और बढ़ेंगे।
विज्ञापन
छात्र संगठनों और कॉलेजों की मांग पर ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 19 जनवरी तक छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया है। सूत्रों के अनुसार कॉलेजों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओं को भी स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दे रखा था।
विज्ञापन
परीक्षा फॉर्म भरने का समय नजदीक आ रहा था, इसलिए कॉलेजों के छात्र-छात्राओं दोनों की मुश्किलें बढ़ाई थीं। जिन छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद प्रवेश लिया है, नियमानुसार वही परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित न हों, इसलिए लगातार वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोले जाने की बात की जा रही थी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि वेब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्र-छात्राओं के पास यह आखिरी मौका है। इसके बाद तारीख भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विशेष और पुनर परीक्षा में शामिल छात्र छात्राएं करा सकते हैं वेब रजिस्ट्रेशन
शैक्षणिक सत्र 2021-22 की विशेष और पुनर परीक्षा दे रहे स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं भी परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इनकी परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं, परिणाम आना बाकी है। चालू सत्र में गत सत्र की अपेक्षा परास्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं के प्रवेश कम हुए हैं।