फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 34,000 tourists visited the Taj Mahal.

Agra News: 34 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया ताज का दीदार

Mon, 22 Dec 2025 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
More than 34,000 tourists visited the Taj Mahal.
फोटो। भीड़ अधिक होने से कतार में प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार करते पर्यटक। संवाद
आगरा। सर्द हवाओं और घने कोहरे के बावजूद ताजमहल के प्रति पर्यटकों का आकर्षण कम नहीं हुआ। रविवार को करीब 34 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ताजमहल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि रविवार को कुल 33,942 पर्यटक ताजमहल आए। इनमें 31,730 घरेलू और 2026 विदेशी पर्यटक रहे। इसके अलावा शार्क देशों के 172 नागरिकों समेत 14 विदेशी संगठनों के सदस्य भी स्मारक देखने पहुंचे। सुबह के समय कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता कम रही, लेकिन दोपहर के समय मौसम में सुधार हुआ। इससे पर्यटकों को ताजमहल देखने में राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed