फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 300 people fell ill due to food poisoning in Kasganj

Agra News: तीर्थनगरी में पितरों का तर्पण करने से जल थल नभ तीनों से मिलती है मुक्ति

Tue, 09 Sep 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 300 people fell ill due to food poisoning in Kasganj
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में पितृ पक्ष में पितरों को यादकर तर्पण करने से प्राणी को जल थल व नभ तीनों से मुक्ति मिल जाती है। वराह पुराण में वर्णित ऐसी महत्ता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। पितृ पक्ष की द्वितीय तिथि पर हरि की पौड़ी के वराह घाट, बालाजी घाट, तेलिया घाट, बरी वाले घाट, लाल घाट आदि घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जल दान तर्पण किया। ज्योतिषाचार्य पंडित हेमंत त्रिगुणायत ने कहा कि पितृ पक्ष का निर्धारण आश्विन कृष्ण पक्ष में ही क्यों किया गया यह धर्मप्रेमियों के लिए उत्सुकता का विषय है, पितृ लोक का संंबंध चंद्र लोक से है। स्कंद पुराण में वर्णित है कि पितृ लोक चंद्र लोक के ऊपर स्थित है। वर्षभर के अन्य कालखंड की अपेक्षाकृत आश्विन मास में पृथ्वी की चंद्र से सर्वाधिक निकटता होती है। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार सूर्य जब कन्या राशि में होगा तो श्राद्ध पर्व शास्त्र सम्मत होता है। यह तो सर्व विदित है कि अमावस्या तिथि को सूर्य, पृथ्वी, चंद्र एक ही सीध में होते हैं अतः पितृपक्ष की अमावस्या को पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed