फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than 300 people fell ill due to food poisoning in Kasganj

Agra News: कासगंज में फूड प्वाइजनिंग से 300 से ज्यादा लोग बीमार

Tue, 09 Sep 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
More than 300 people fell ill due to food poisoning in Kasganj

विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर में सोमवार देर रात फूड प्वाइजनिंग से 300 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। भंडारे का बचा हुआ खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार किया। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ लोगों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा है। गांव कायमपुर के हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों ने चंदा कर कथा का आयोजन कराया था। कथा समापन पर रविवार को भंडारा हुआ। भंडारे में गांव लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को भी भंडारे का बचा हुआ खाना ग्रामीणों में बांटा गया। इसी के बाद से गांव में लोगों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द होने लगा। सोमवार रात कुछ लोगों को हालत ज्यादा बिगड़ने पर सीएचसी गंजडुंडवारा, पीएचसी सिढ़पुरा और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव में कैंप लगाकर 275 मरीजों का उपचार किया। गंभीर हालत वाले मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल में 42 मरीज भर्ती है। अब सभी की हालत सामान्य है। सीएमओ ने बताया कि गांव में फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर टीम भेजकर सभी का उपचार कराया गया है। गांव में बुधवार को भी कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed