फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more one lakh devotees will be gathering in gurudwara guru ka taal agra on prakash parv

प्रकाश पर्व पर भव्य रूप से सजेगा गुरुद्वारा गुरु के ताल, देशभर से जुटेंगे डेढ़ लाख श्रद्धालु

Tue, 05 Nov 2019 05:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
more one lakh devotees will be gathering in gurudwara guru ka taal agra on prakash parv
गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : अमर उजाला
550वें प्रकाश पर्व पर आकाश में गुरु नानक देव और उनके संदेशों के दर्शन होंगे। आगरा के गुरुद्वारा गुरु के ताल पर 12 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान भव्य सजावट और आतिशबाजी होगी। यहां देश भर से डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे।
विज्ञापन


आतिशबाजी में 40-45 तरह के आयटम हैं। इसमें 550वें प्रकाश पर्व का लोगो, प्रकाश पर्व की बधाई समेत गुरुदेव के संदेश मुख्य रहेंगे। आतिशबाजी के लिए अलीगढ़ से सरदार मोहन सिंह और तारा सिंह की जुगलबंदी देखने मिलेगी। 
विज्ञापन


आतिशबाजी रिमोट कंट्रोल से संचालित होगी। गुरुद्वारा की सजावट के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए जा रहे हैं। यह कारीगर दुर्गा पांडाल और गणेश पांडाल की सजावट के लिए प्रसिद्ध है। 10 नवंबर तक पूरी सजावट हो जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको फ्रेंडली होगी आतिशबाजी

मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि आतिशबाजी ईको फ्रेंडली होगी, इसमें गुरु नानक देव और उनके संदेशों के दर्शन होंगे। कोलकाता के कारीगर गुरुद्वारा को सजावट कर भव्य रूप देंगे।

यह बोले श्रद्धालु
- 550वें प्रकाश पर्व के लिए अभी से उत्सुकता है। गुरुद्वारा की सजावट और आतिशबाजी देखना सबसे ज्यादा आनंद देने वाली होती है।- जसकरन सिंह  
- गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आतिशबाजी का लुत्फ उठाएंगे। परिवार के साथ पर्व में शामिल होंगे। - दलजीत सिंह
- 550साला प्रकाश पर्व के लिए परिवार के साथ कार्यक्रम में आएंगे, यहां की सजावट-आतिशबाजी आकर्षित करती है।-  निशा 
- गुरुद्वारा की सजावट और आतिशबाजी देखने को अन्य शहरों में बसे रिश्तेदार भी आएंगे। उन्होंने कार्यक्रम भी बना लिया है।- प्रीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed