Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moon School Olympics: DPS Shastripuram emerges as champion in Yoga

मून स्कूल ओलंपिक्स : योग में डीपीएस शास्त्रीपुरम बना चैंपियन

Tue, 03 Nov 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Moon School Olympics: DPS Shastripuram emerges as champion in Yoga
20वें मून स्कूल ओलंपिक्स
आगरा। द इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स के दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में डीपीएस शास्त्रीपुरम ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रिया अस्थाना मेमोरियल मून स्कूल ओलंपिक्स के अंतर्गत आयोजित इस स्पर्धा में 18 से अधिक विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल और गायत्री पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत और सामूहिक आर्टिस्टिक योगासन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की लचक, संतुलन और एकाग्रता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अर्शिता सिंह, अनिक सिंह और शनाया ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि करुणा निधि गर्ग, शशांक पालीवाल, मोहित यादव, सार्थक पालीवाल और लाखन सिंह कुशवाह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक व तकनीकी अधिकारी रोहन, आकाश, देवेश, प्रियंका, मुस्कान, पूजा, तनिष्क और नायशा की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी में कस्तूरबा गांधी और सेंट एंड्रूज स्कूल चैंपियन
रस्साकशी अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल बरौली अहीर ने सेंट सीएफ एंड्रूज पीलीपोखर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने श्रीमती श्रीदेवी आवासीय विद्यालय को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
कराटे : अंडर-14 बालिका वर्ग में भाव्या, यशोधरा, काव्या, दिव्या, मुक्ता, निक्कर फातिमा ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में तनु, आयुषी, निमृत, आध्या, रोजम, रिद्धि गोयल ने स्वर्ण पदक जीते। बालक अंडर-14 वर्ग में शिवांश, आरुष, विहान, ऋषि, प्रांजल, अर्णव ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में विवेक, अमन, विभांशु, सूर्यांश, धीरज, दिव्यांशु ने स्वर्ण पदक जीते।
--
रोलर स्केटिंग : रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने एडजस्टेबल, क्वाड एवं इनलाइन स्केटिंग स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग बालक वर्ग विजेता बोस्टन पब्लिक स्कूल और जूनियर वर्ग में विजेता शिवालिक कैम्ब्रिज विजेता रहे। सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग में डीपीएस शास्त्रीपुरम विजेता रहा। निर्णायक मंडल नीतेश, नवजोत, वीर पाल सिंह, विष्णु शर्मा, तुषार, दीपक एवं मनोज रहे।

--
फुटबॉल : बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीपीएस शास्त्रीपुरम ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 को हराया। निर्णायक मंडल में प्रशांत, पीयूष, कृष वीर, अनु एवं नीतेश रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed