{"_id":"6ad1477ea779a6d3ee0b96d7","slug":"moon-olympics-torch-arrives-at-bd-convent-receives-an-enthusiastic-welcome-agra-news-c-25-agr1067-1187100-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीडी कॉन्वेंट में पहुंची मून ओलंपिक्स मशाल, हुआ जोशीला स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीडी कॉन्वेंट में पहुंची मून ओलंपिक्स मशाल, हुआ जोशीला स्वागत
Fri, 16 Oct 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
मून स्कूल ओलंपिक्स
आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित बीडी कॉन्वेंट स्कूल में बृहस्पतिवार को रिया अस्थाना स्मृति मून स्कूल ओलंपिक्स की मशाल का छात्रों ने जोशीला स्वागत किया। विद्यार्थियों ने शुभंकर के साथ सेल्फी ली। प्रतियोगिता का मीडिया सहयोगी अमर उजाला है।
मून स्कूल ओलंपिक्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताज सिटी मेजबान सहयोगी, द इंटरनेशनल स्कूल आगरा (टीसा) फतेहाबाद रोड आयोजन स्थल सहयोगी हैं। बृहस्पतिवार को मशाल लेकर विद्यालय पहुंचे मून स्कूल ओलंपिक्स के सचिव राहुल पालीवाल, निदेशक राजीव दीक्षित, मुख्य संयोजक मनीष तिवारी और संयोजक नंदी रावत का विद्यालय के निदेशक डॉ. देवव्रत शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रव्रत सारस्वत ने स्वागत किया। डॉ. देवव्रत शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन के साथ-साथ आपसी सहयोग की भावना को भी विकसित करते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्या दीप्ति कोहली, उप प्रधानाचार्या रिपुदमन सिंह और स्पोर्ट्स कैप्टन खुशी चौधरी आदि मौजूद रहे।