{"_id":"5e6128d28ebc3ec54a7e4beb","slug":"monu-panda-walks-on-fire-of-holi-in-falain-village-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: मथुरा में होली के अंगारों से निकलेंगे मोनू पंडा, एसएसपी ने देखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2020: मथुरा में होली के अंगारों से निकलेंगे मोनू पंडा, एसएसपी ने देखीं तैयारियां
Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने फालैन पहुंचकर मेला स्थल का जायजा लिया
- फोटो : अमर उजाला
गांव फालैन में होली के धधकते अंगारों के मध्य से दस मार्च की तड़के साढ़े चार बजे मोनू पंडा निकलेगा। पंचायत के समक्ष विद्वानों ने शुभ मुहूर्त का चयन किया। आठ मार्च को तीस फुट के व्यास में होली रखी जाएगी। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
फालैन में लगने वाला पंडा मेले के लिए मोनू पंडा नौ फरवरी से एक माह के तप पर बैठे हैं। कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को गांव में प्रहलादजी मंदिर पर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें मोनू पंडा के अग्नि में प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त निकाले गए।
मेला आचार्य पंडित भगवान सहाय ने बताया कि मोनू पंडा दस मार्च की तड़के साढ़े चार बजे दहकती होलिका से होकर गुजरेंगे। इसके लिए आठ मार्च की रात को गांव में तीस फुट के व्यास में होलिका रखी जाएगी। इसकी ऊंचाई 15 फीट होगी।
विज्ञापन
होलिका रखने के लिए सात गांवों के ग्रामीण एकत्रित होंगे। पंचायत में घनश्याम पंडित, जग्गी पंडा, प्रहलाद नेता, पीतो पंडा, सुशील पंडा, शिवहरि तोमर, पप्पू चौधरी, नानक चौधरी, रमेश चौधरी, रुपचंद डीलर, कल्लू मैनेजर मौजूद रहे।
एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने फालैन पहुंचकर अधिनस्थों के साथ मेला स्थल का जायजा लिया। अतिक्रमणों को हटवाने के निर्देश दिए और वृद्ध ग्रामीणों से वार्ताकर मेला को सकुशल संपन्न कराने को कहा। उन्होंने कहा कि मेले की व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।