फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Update Today News: July Starts With Summer Weather Forecast Update News

मानसून 2020: ताजनगरी में गर्मी से जुलाई का आगाज, जानिए आने वाले दिनों का हाल

Thu, 02 Jul 2020 03:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jul 2020 03:01 PM IST
सार

  • आने वाले चार दिनों तक बादलों की लुकाछिपी के आसार
  • बूंदाबांदी होने की संभावनाएं

विज्ञापन
Weather Update Today News: July Starts With Summer Weather Forecast Update News
आगरा में हुई बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लगातार दूसरे साल जुलाई का आगाज भीषण गर्मी के साथ हुआ है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून आने के बाद भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग बेहाल हैं। बीते साल भी जुलाई का आगाज इसी तरह गर्मी के साथ हुआ था, जब पारा 42.2 डिग्री पर पहुंच गया था। इन 2 सालों को छोड़ दें तो हर साल जुलाई में तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहा है और मानसून की बारिश लोगों को भिगोती रही है, लेकिन बीते साल ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


लावारिस में किया अंतिम संस्कार, मानवाधिकार आयोग से गुहार, परिवार ने उठाए ये सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल मानसून तय तारीख से 9 दिन देरी से 4 जुलाई को आगरा आया था। हालांकि इस बार आगरा में मानसून आ चुका है लेकिन दो बार हल्की बारिश हुई है। झमाझम बारिश का लोगों को इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक बादलों की लुकाछिपी और बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। 

मानसून आया लेकिन राहत न लाया
आगरा में मानसून ने 26-27 जून की रात को दस्तक दे दी थी लेकिन पड़ोसी जिलों में बारिश के बाद मानसून की लाइन आगे बढ़ गई। इसके बाद सोमवार को हाथरस और अलीगढ़ समेत क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई लेकिन आगरा में कमला नगर के आसपास तेज, बाकी शहर में रिमझिम बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून के आने के बाद भी तापमान का 41 डिग्री तक पहुंचना लोगों के साथ विशेषज्ञों को भी चौंका रहा है।

बीते 6 सालों में 2016 और 2018 में बारिश के साथ जुलाई का आगाज हुआ था और तापमान 35 डिग्री से कम रहा लेकिन 2 साल से बारिश के पैटर्न में बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों में बादलों के एकत्र होने और बारिश होने की संभावना बन रही है।


एक जुलाई को मौसम
 
साल   अधिकतम न्यूनतम
2020 41.0 29.7
2019  42.2 28.7 
2018  35.6 28.6 
2017 36.3 27.4
2016  34.7 25.3
2015 38.4 25.7
      
        
       
       
       
       
        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed