फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys attacks two children in Tundla Firozabad

Monkeys attacks: टूंडला में बंदरों ने दो बच्चों को किया लहूलुहान, मासूमों के चेहरों को बुरी तरह काटा

Tue, 20 Sep 2022 01:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (फिरोजाबाद) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 01:32 PM IST
सार

बंदरों का आतंक मथुरा-वृंदावन और आगरा में ही नहीं, फिरोजाबाद के टूंडला में भी है। सोमवार को बंदरों ने एक मासूम सहित तीन स्कूली बच्चों को गंभीर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Monkeys attacks two children in Tundla Firozabad
बंदरों के हमले में घायल हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बंदर शहर से लेकर गांवों तक फैल गए हैं। ऐसा शायद ही कोई दिन जाता है, जब बंदर लोगों पर हमला नहीं करते। मंगलवार को बंदरों ने बछगांव में हमला कर एक मासूम सहित तीन स्कूली बच्चों को गंभीर घायल कर दिया। परिजन घायलों का उपचार करा रहे हैं। पिछले एक माह में बंदरों के हमले में एक वृद्ध की मौत हो चुकी है वहीं सौ से अधिक, बच्चे, महिला-पुरुष घायल हो चुके हैं। 

विज्ञापन

 
थाना नारखी के गांव बछगांव के चौराहे पर शौर्य (5) पुत्र महीपाल अपनी मां सुनीता देवी के साथ स्कूल जा रहा था तभी बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। दूसरी घटना भी स्कूल जा रहे कान्हा (6) पुत्र गिरेंद्र सिंह के साथ हुई। बंदरों ने उसके होंठ पर काट लिया। वहीं तीसरी घटना में छह माह का मासूम घर की छत पर खेल रहा था। इस बीच उसकी मां वंदना काम से कमरे में गई तभी बंदरों ने उस पर हमला कर उसके चेहरे को जखमी कर दिया। सभी को परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया है। नगर के मुख्य बाजार, रेलवे कालोनियों, रेलवे स्टेशन पर बंदरों का खासा आतंक है। रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों का खाना व अन्य सामान छींन ले जाते हैं तो वहीं कालोनियों में रेलकर्मियों के क्वाटरों में घुसकर नुकसान करते है। 

विज्ञापन

लोगों ने की बंदरों को पकड़वाने की मांग

नगरवासियों व ग्रामीणों ने डीएम से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। मांग करने वालों में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम, बछगांव के समाजसेवी दिनेश गुप्ता, राकेश कुमार, विवेक कुमार, अतुल कुमार, टूंडला के डीपी सिंह, नरेंद्र कटियार, डा ब्रजपाल पौनियां, राजकुमार शर्मा, सोहन सिंह धाकरे, गगन गुप्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बच्चे हो चुके हैं घायल

 यूनीवर्सल स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्कूल के 15 बच्चे घायल हो चुके हैं, जिनमें विशेष, अश्वनी, अर्जुन, अन्नू, सुमित, सागर, वैभव, छवि, दिव्यांशी, शिवानी, राजीव, दुरूंत अनस, नीरज व आदित्य हैं। वहीं फ्रेंड्स पलिब्क स्कूल के नितिन, दीपक, धर्मवीर, अंकित व मयंक हैं। इसके अलावा आरआरएम इंटर कालेज के 50 से अधिक बच्चे बंदरों के शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed