{"_id":"6a828a98467e4f84e40db30a","slug":"monkey-terror-in-agra-man-falls-from-roof-while-trying-to-escape-suffers-multiple-fractures-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बंदरों के झुंड ने कर दिया हमला, छत से गिरा युवक; दोनों पैर-रीढ़ और कूल्हे में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंदरों के झुंड ने कर दिया हमला, छत से गिरा युवक; दोनों पैर-रीढ़ और कूल्हे में फ्रैक्चर
Mon, 17 Aug 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:44 AM IST
सार
कुबेरपुर के छलेसर में बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में युवक सूरज छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है; हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
बंदर हमला
- फोटो : AI
विस्तार
आगरा के छलेसर इलाके में बंदरों के आतंक ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। बंदरों के झुंड के हमले से बचने के प्रयास में एक युवक मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। चिकित्सकों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
सूरज, जो मूल रूप से अलीगढ़ के कासिमपुर का रहने वाला है, कुबेरपुर स्थित नगर निगम के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में काम करता है और छलेसर में किराए का कमरा लेकर रहता है। रविवार को वह किसी काम से अपने मकान की छत पर गया था। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड वहां आ गया। इससे बचने के प्रयास में सूरज संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद से क्षेत्रीय लोगों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर गहरा रोष है।