{"_id":"6a06a2614333ac656f077598","slug":"monkey-menace-at-taj-mahal-and-agra-fort-creates-panic-among-tourists-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताज और किला पर बंदरों का आतंक, सैलानियों पर झपट रहे झुंड, दहशत में पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताज और किला पर बंदरों का आतंक, सैलानियों पर झपट रहे झुंड, दहशत में पर्यटक
Fri, 15 May 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 15 May 2026 10:04 AM IST
सार
ताजमहल और आगरा किले में बंदरों के बढ़ते आतंक से सैलानी, गाइड और सुरक्षाकर्मी परेशान हैं। चमेली फर्श और अंगूरी बाग जैसे इलाकों में बंदरों के झुंड पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं, जबकि प्रशासन समाधान के लिए वन विभाग से संपर्क में है।
विज्ञापन
ताज और किला पर बंदरों का आतंक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहरों ताजमहल और आगरा किला में इन दिनों सैलानियों में बंदरों का खौफ है। बंदरों का झुंड सैलानियों के साथ सुरक्षाकर्मियों और गाइडों को भी निशाना बना रहा है। दो दिन पहले आगरा किला में तैनात एसआईएस जवान के हाथ में बंदर ने काटा तो ताज में चमेली फर्श पर बंदरों का झुंड सैलानियों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
आगरा किला के जहांगीरी महल और अंगूरी बाग जैसे क्षेत्रों में बंदरों का झुंड सबसे ज्यादा है। खाने-पीने की वस्तुओं की तलाश में वह पर्यटकों पर हमला कर देते हैं। ताजमहल के रॉयल गेट और चमेली फर्श के पास भी बंदरों के झुंड सैलानियों को डरा रहे हैं। वन्यजीव संरक्षण नियमों के कारण उन पर सख्ती बरतना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि ताज में बंदरों की समस्या गंभीर है और वे लगातार नगर निगम एवं वन विभाग के संपर्क में हैं ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और बंदरों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।