{"_id":"656f632feaf01b07510e79a8","slug":"monkey-demolished-wall-old-man-buried-under-debris-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8586-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंदर ने गिराई दीवार, मलबा में दबे वृद्ध की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंदर ने गिराई दीवार, मलबा में दबे वृद्ध की हुई मौत
Tue, 05 Dec 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी।
प्राइवेट बस स्टैंड के पास सोमवार को एक बंदर ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। मलबा के नीचे दब कर सेवानिवृत्त शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस स्टैंड के पास निवास कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मपाल सिंह (70) के घर में दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार को धर्मपाल दूसरी मंजिल पर मजदूरों के पास खडे़ कार्य देख रहे थे। तभी एक बंदर निर्माणाधीन दीवार पर चढ़ गया और दीवार को धक्का दे दिया। निर्माणाधीन दीवार वृद्ध के ऊपर भर भराकर गिर गई। मलबा के नीचे दबने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व मजदूरों ने वृद्ध को मलबा से निकाला और आनन फानन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने एसडीएम से की शिकायत
प्राइवेट बस स्टैंड के पास बंदरों का उत्पात दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर किसी न किसी को को हमला कर घायल कर देते हैं। बंदर के हमले में सेवानिवृत्त शिक्षक की जान चली गई। लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। मंगलवार को एसडीएम से बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में शिवानू चौहान, राम सिंह, रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, मंगल आदि शामिल हैं।